
IBEX NEWS,शिमला।
राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी तथा मण्डी संसदीय क्षेत्र से सासंद प्रतिभा सिंह ने हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा किन्नौर जिला के रिकांग पिओ से सापनी ग्राम पंचायत के लिए शुरू की जा रही बस सेवा को रिकांग पिओ बस अड्डा से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि इस बस सेवा के शुरू होने से सापनी पंचायत के लगभग 3500 से अधिक लोग लाभान्वित होंगे तथा अब उनके घर-द्वार के निकट बस की सेवा उपलब्ध होगी।





