
IBEX NEWS,शिमला।
प्रदेश के शिमला में आज सुबह एक पिकअप गहरी खाई में गिर गई। इस घटना में जम्मू कश्मीर के 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को पहले सुन्नी अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद सभी को IGMC शिमला रेफर किया गया है।शिमला जिला के सुन्नी से लगभग 25 किलोमीटर दूर कुठारघाट जोलोग में हुआ। इस हादसे में जम्मू कश्मीर के रहने छह व्यक्तियों की जान गई है। 6 घायलों में 3 भी जम्मू के ही निवासी हैं।




