
IBEX NEWS,शिमला।

हिमाचल प्रदेश के 2014 बैच के IAS अफसर पंकज राय को चंडीगढ़ PGI का डिप्टी डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन (DDA) नियुक्त किया गया है। मौजूदा समय में पंकज राय हिमाचल के स्पेशल सेक्रेट्री एजुकेशन व प्लानिंग हैं। उन्हें मिनिस्ट्री आफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर की तरफ से 4 साल के लिए इस पद पर लगाया गया है। वहीं हिमाचल के चीफ सेक्रेटरी को पत्र लिखकर उन्हें तुरंत प्रभाव से रिलीव करने के आदेश दिए हैं।




