
IBEX NEWS,शिमला।
छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भाजपा की जीत के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कार्यकर्ताओं को हिमाचल प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा है। नड्डा ने कहा कि अब हिमाचल की बारी है और लोकसभा की तैयारी है। हिमाचल में चौका मारना है इसके लिए पूरी ताकत लगानी है।
हिमाचल प्रदेश में कार्यकर्ता मंडी संसदीय क्षेत्र सहित चारों सीटों पर जीत सुनिश्चित बनाएंगे। नड्डा कुल्लू स्थित गांधीनगर में अपनी बुआ के निवास पर पहुंचे थे। यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। नड्डा ने कहा कि तीन राज्यों में भाजपा की जीत को कार्यकर्ताओं ने सुनिश्चित बनाया।




