
IBEX NEWS,शिमला।
हिमाचल प्रदेश सरकार ने IPS अधिकारी संजय कुंडू को आयुष विभाग के प्रधान सचिव नियुक्त किया है। सरकार ने पुलिस महानिदेशक (DGP) संजय कुंडू को पद से हटा दिया है। अमनदीप गर्ग आयुष विभाग के पदभार से मुक्त होंगे।

दीगर हो कि हिमाचल हाईकोर्ट ने बीते 26 दिसंबर को कारोबारी निशांत शर्मा मामले की सुनवाई के दौरान संजय कुंडू को DGP पद से हटाने के आदेश दिए थे। कार्मिक विभाग ने आज आदेश जारी कर दिए हैं।




