
IBEX NEWS,शिमला।
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला में एक बड़ा हादसा सामने आया है। चालक गोविंद निवासी गेहल तहसील संगड़ाह मारूति कार (नंबर एचपी 79-2643) में सवार होकर जा रहा था कि इस दौरान उसका 3 वर्षीय मासूम बेटा अभिराज भी गाडी में था।लेकिन रास्ते में गाड़ी से धुआं उठता देख चालक गाड़ी से बाहर निकल आया और उसे चेक करने लगा। लेकिन इसी दौरान गाड़ी खुद-ब-खुद चलने लगी और गहरी खाई में गिर गई।




