
IBEX NEWS,शिमला।
हिमाचल प्रदेश सरकार ने चार भारतीय प्रशासनिक सेवाएँ (आईएएस )अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिशों पर कार्मिक विभाग की ओर से बुधवार को पदोन्नति आदेश जारी किए गए। आईएएस अधिकारी ओंकार शर्मा व अनुराधा ठाकुर को अतिरिक्त मुख्य सचिव पदोन्नत किया गया है। वहीं, अमनदीप गर्ग और पुष्पेंद्र राजपूत प्रधान सचिव के पद पर पदोन्नत हुए हैं। पदोन्नत प्रधान सचिव को 1 जनवरी 2024 से सुपरटाइम स्केल व अतिरिक्त मुख्य सचिव को शीर्ष वेतनमान दिया जाएगा। पदोन्नति के संबंध में मुख्य सचिव की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।





