
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने लोकसभा चुनाव के लिए सेंट्रल वार रूम का गठन कर दिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की मंजूरी के बाद पार्टी ने सभी को अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी है।कांग्रेस नेता हरिकृष्ण हिमराल AICC और राज्य सरकार के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर समन्वय स्थापित करेंगे। वहीं तरुण पाठक लीगल मेटर देखेंगे। इसी वार रूम के जरिए कांग्रेस AICC, राज्य सरकार, इलेक्शन कमीशन, लीगल मेटर, सोशल मीडिया, मीडिया और संसदीय क्षेत्र वार चुनाव प्रचार पर नजर रखेगी।





