
IBEX NEWS,शिमला।
प्रदेश के सीनियर IAS एवं सेक्रेटरी होम अभिषेक जैन आईजीएमसी (IGMC) शिमला में भर्ती हो गए हैं। उन्हें शुक्रवार शाम के वक्त अचानक सीने में दर्द हुआ।अब उनकी एंजियोग्राफी हो सकती हैं। देर शाम दर्द ज्यादा बढ़ने पर उन्हें आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया। यहां पर उन्हें ICU पर भर्ती किया गया है। दिल रोग विशेषज्ञों का कहना है कि उनकी हालत स्थिर है। सीने में माइनर सी ब्लॉकेज है।




