हिमाचल प्रदेश में छह दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार, धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी , ठंड से राहत।

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला।

हिमाचल प्रदेश में छह दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी होने के चलते लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली है। पर्यटकों के लिए पहाड़ों पर इन दिनों अच्छा मौसम बना हुआ है। धूप खिलने से ठंड गायब होने लगी है। इससे पहाड़ों पर तपिश बढ़ने लगी है। छह दिन से लगातार खिली धूप के बाद प्रदेश के सभी शहरों का मैक्सिमम टैंपरेचर नॉर्मल से ज्यादा हो गया है। आलम यह है कि कई शहरों का पारा नॉर्मल से 6 डिग्री सेल्सियस तक अधिक हो गया है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के सभी भागों में 16 फरवरी तक मौसम शुष्क बना रहने का पूर्वानुमान है। पिछले 24 घंटों के दौरान औसत अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ। औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा है।

वहीं, बर्फबारी पर्यटन कारोबार और कृषि-बागवानी के लिए सौगात लेकर ही नहीं आई है। बल्कि, शीतकालीन खेलों, राज्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के द्वार भी खुल गए हैं। मौसम खुलने के बाद मनाली की प्रसिद्ध सोलंगनाला स्की ढलान में स्कीयरों कर करतब देखने को मिल रहा है। स्थानीय स्कीयर ढलान में स्कीइंग का लुत्फ लेने के साथ इस खेल की बारीकियों का अभ्यास कर रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now