
IBEX NEWS,शिमला।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अब गुजरात से राज्यसभा जाएंगे। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने गुजरात व महाराष्ट्र में होने वाले आगामी राज्यसभा के चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों को मंजूरी दे दी है। इसके तहत जेपी नड्डा गुजरात से राज्यसभा प्रत्याशी होंगे। गौरतलब है वर्तमान में जेपी नड्डा हिमाचल से राज्यसभा सांसद हैं। उनका कार्यकाल अप्रैल में पूरा होने जा रहा है।




