सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि सरकार ने आर्थिक सर्वेक्षण की फ़र्ज़ी रिपोर्ट दी है।
IBEX NEWS,शिमला।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा हमारी सरकार यानि वित्तीय वर्ष 2023-24 में कैपिटल एक्सपेंडिचर 6780 करोड़ था। जिसे घटाकर वित्तीय वर्ष 2024-25 में कैपिटल एक्सपेंडिचर 6280 करोड़ कर दिया गया है। इस तरह से इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के बजट में कटौती सरकार की मंशा और समझ पर सवाल खड़े करती है।
उन्होंने कहा की हिमाचल का बजट पूर्ण रूप से निराशाजनक है।
सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि सरकार ने आर्थिक सर्वेक्षण की फ़र्ज़ी रिपोर्ट दी है। जिस तरह से प्रदेश में आपदा आई। कृषि और बाग़वानी जैसे निकाय भारी आर्थिक नुक़सान से गुजरे। उद्योगों का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा। ऐसे में प्रदेश की आर्थिक वृद्धि जो सरकार द्वारा बताई गई है, वह समझ के परे है। इसी तरह से प्रति व्यक्ति आय से लेकर प्रदेश के सकल घरेलू उत्पाद के आँकडें भी गले से नहीं उतर रहे हैं।
Administrator
Experienced in media, reporting, and communication. Skilled at creating impactful content and building engagement through authentic storytelling.Media professional with expertise in reporting, content creation. Passionate about delivering accurate news and meaningful stories that connect with people.