
IBEX NEWS,शिमला।
जिला लाहौल और स्पीति के केलांग में इंदिरा गांधी “प्यारी बहना” सम्मान निधि योजना का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सिक्खू ने किया।इस अवसर पर उन्होंने कई विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास किया है।



जनजातीय क्षेत्र लाहौल के एक दिवसीय दौरे के दौरान सीएम सुखविंदर सिंह सिक्खू की मौजूदगी में केलांग में जश्न का माहौल है।
योजना के तहत जिला के हजारों महिलाओं को 1500- 1500 रूपये की राशि मिलेगी। इसके अलावा जिले में करीब 70 करोड़ की विकासात्मक योजनाओं का उद्धघाटन और शिलान्यास भी किया। इस दौरान उनके साथ सांसद प्रतिभा सिंह व स्थानीय विधायक रवि ठाकुर भी मौजूद रहे।

हिमाचल प्रदेश विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे, इसके लिए हमारी सरकार सदैव समर्पित है:CM सुखविंदर सिंह सिक्खू







