IBEX NEWS,शिमला।
विपक्ष के विधायकों की गैरमौजूदगी में फाइनेंशियल ईयर 2024-25 का बजट पास किया गया। इसके बाद विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बजट से संबंधित विधेयक को पारित करने के लिए प्रस्ताव किया। सदन विपक्ष की गैर मौजूदगी में बजट का पारण हुआ। मुख्यंमत्री सुक्खू ने कहा कि जिन्होंने चेयर से कागज छीने, उन पर कार्रवाई की जाए। जिन्होंने सदन में नाटी लगाई, उन पर भी कार्रवाई करें। जयराम को सत्ता की बहुत भूख है। गुंडागर्दी से यह प्रदेश नहीं चलेगा। यह देवभूमि है। अफसरों को डराने की बात ठीक नहीं है। जयराम ठाकुर का और विपक्ष का राज्यसभा के चुनाव के समय व्यवहार सही नहीं था। कांग्रेस हाईकमान ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले पार्टी के 6 विधायकों को नोटिस जारी किया है। इन सभी विधायकों से हाईकमान ने 7 दिन में जवाब मांगा है।सूत्रों के मुताबिक राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले 6 बागी विधायकों की विधायकी पर आज ही फैसला हो सकता है। इसको लेकर स्पीकर कुलदीप पठानिया सुनवाई कर रहे हैं। अगर ये विधानसभा में हाजिर न हुए तो फिर इनकी मेंबरशिप रद्द की जा सकती है।
सदन में जयराम ठाकुर ने कहा कि बजट पास करने के लिए हमारा निलंबन हुआ है। यह सरकार तो गिरी हुई है। साढ़े तीन बजे इन्होंने बजट पारित कर दिया। नैतिकता के आधार पर सरकार को इस्तीफा देना चाहिए। विक्रमादित्य सिंह ने भी इस्तीफा दिया है। इनके साथ तो विपक्ष से भी बुरा हुआ है। इसके बाद प्रतिपक्ष के विधायक सदन से उठकर लंच करने के लिए चले गए।
सीएम ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मैंने कोई इस्तीफा नहीं दिया, मैं एक योद्धा हूं। आम परिवार से निकला योद्धा लड़ाई में संघर्ष करता है और जीत संघर्ष की होती है। कांग्रेस पार्टी की सरकार पांच साल चलेगी। यह सरकार आम आदमी, कर्मचारियों व महिलाओं की सरकार है। भाजपा की ओर से विधायकों को बरगलाकर जो प्रोपेगेंडा चलाया जा रहा है, वह सफल नहीं होगा। इस लड़ाई को युद्ध की तरह लड़ूंगा। सीएम ने कहा कि बजट सत्र में हम अपना बहुमत साबित करेंगे। भाजपा के कई विधायक हमारे संपर्क में हैं और जो लोग राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रहे हैं,
Administrator
Experienced in media, reporting, and communication. Skilled at creating impactful content and building engagement through authentic storytelling.Media professional with expertise in reporting, content creation. Passionate about delivering accurate news and meaningful stories that connect with people.