
देश में लोकसभा चुनाव की वजह से कभी भी आदर्श चुनाव आचार संहिता लग सकती है।
IBEX NEWS,शिमला।
हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज फिर से कैबिनेट मीटिंग बुलाई है। यह मीटिंग चार बजे सचिवालय में शुरू होगी। गुरुवार भी सरकार से सियासी संकट के बादल छंटने के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू ने शाम छह बजे कैबिनेट मीटिंग आयोजित की थी। इसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। आज फिर से कैबिनेट बुलाई गई है।कैबिनेट में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। देश में लोकसभा चुनाव की वजह से कभी भी आदर्श चुनाव आचार संहिता लग सकती है। इस डर से कांग्रेस सरकार ने 2024-25 के बजट भाषण में जो घोषणाएं की है, उन्हें अमलीजामा पहनाने के लिए यह मीटिंग बुलाई गई है।




