IBEX NEWS, शिमला
जिला दंडा अधिकारी किन्नौर सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने किन्नौर जिला में आगामी 25 जुलाई तक जिले में सभी प्रकार के पर्वतारोहण पर अस्थाई रूप स्थगित कर दी है।यह निर्णय मौसम विभाग शिमला द्वारा जिले में आगामी 25 जुलाई 2022 तक खराब मौसम की चेतावनी के मध्य नजर लिया गया है।
इस बारे जिला दण्डाधिकारी किन्नौर द्वारा आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 34 के तहत अधिसूचना जारी की गई है। उन्होने कहा कि किन्नर कैलाश यात्रा का पंजीकरण व अन्य तेयारियां जारी रहेगी तथा इस मामले में छूट देने से संबंधित निर्णय आगामी 26 जुलाई 2022 को होने वाली समीक्षा बैठक में लिया जायेगा।




