IBEX NEWS,शिमला।
हिमाचल में कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा की बगावत के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धर्मशाला को भंग कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला और प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की मंजूरी के बाद इसे डिजॉल्व किया गया। इसे लेकर पार्टी के संगठन महासचिव रजनीश किमटा ने आदेश जारी कर दिए हैं।कांग्रेस ने सुधीर समर्थक BCC अध्यक्ष राज कुमार की पूरी टीम को भंग किया है।
अब दावा किया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले नई कार्यकारिणी गठित की जाएगी। इससे पहले प्रदेश सरकार धर्मशाला नगर निगम (MC) में तैनात सुधीर शर्मा समर्थक नामित पार्षदों के मनोनयन को भी रद्द कर चुकी है। सुधीर के समर्थकों पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है।
Administrator
Experienced in media, reporting, and communication. Skilled at creating impactful content and building engagement through authentic storytelling.Media professional with expertise in reporting, content creation. Passionate about delivering accurate news and meaningful stories that connect with people.