IBEX NEWS,शिमला।
प्रदेश सरकार को अस्थिर करने के विरोध में कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश कांग्रेस 11 मार्च को शाम 5 बजे रिज मैदान पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के आगे केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए कैंडल मार्च निकालेगी।
इस कैंडल मार्च में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू समेत प्रदेश सरकार के मंत्री, कांग्रेस विधायक एवं पार्टी के अन्य नेता व पदाधिकारी शामिल होंगे।