इस बार कार, जीप, वैन और लाइट मोटर वाहनों का शुल्क नहीं बढ़ाया गया है।
IBEX NEWS,शिमला।
हिमाचल प्रदेश में कालका-शिमला राष्ट्रीय उच्चमार्ग पाँच पर व्यावसायिक वाहनों में सफर करना महंगा होगा। 1 अप्रैल मध्यरात्रि से सनवारा टोल प्लाजा पर बढ़ी हुई दरों से शुल्क वसूला जाएगा। इस बार कार, जीप, वैन और लाइट मोटर वाहनों का शुल्क नहीं बढ़ाया गया है।
कमर्शियल वाहनों के शुल्क में 5 से 10 रुपये तक की वृद्धि की गई है। इसको लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। 1अप्रैल मध्यरात्रि से नए शुल्क की दरें लागू हो जाएंगी।
कालका-शिमला नेशनल हाईवे-पांच पर परवाणू-सोलन फोरलेन में सनवारा टोल प्लाजा एनएचएआई की ओर से स्थापित किया गया है। प्रत्येक वर्ष अप्रैल में टोल प्लाजा का शुल्क बढ़ाया जाता है। पास भी महंगा हो गया है। 20 किलोमीटर क्षेत्र में पंजीकृत वाहनों को भी अब 340 रुपये देने होंगे। वर्तमान में टोल कलेक्शन का कार्य रिद्धि-सिद्धि एसोसिएट की ओर से किया जा रहा है। आगामी दिनों में भी यही कंपनी टोल शुल्क वसूलने का कार्य करेगी। कंपनी को एनएचएआई ने सिस्टम को अपडेट करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। फास्टैैग लगे वाहनों को सामान्य दर से भुगतान करना होगा, जबकि बिना फास्टैग वाहनों को दोहरा शुल्क अदा करना होगा।
ये रहेंगे नए रेट
एकतरफा शुल्क दोनों तरफ शुल्क
कार, जीप, वैन और एलएमवी 70 105
लाइट कमर्शियल वाहन और अन्य 115 170
बस और ट्रक (टू एक्सल) 240 360
थ्री एक्सल कमर्शियल वाहन 260 390
एचसीएम, ईएमसी, एमएवी 375 565
ओवर साइज वाहन 455 685
Administrator
Experienced in media, reporting, and communication. Skilled at creating impactful content and building engagement through authentic storytelling.Media professional with expertise in reporting, content creation. Passionate about delivering accurate news and meaningful stories that connect with people.