
IBEX NEWS,शिमला।
हिमाचल के जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली के धुंधी में बीती देर शाम एक टेंपो ट्रैवलर सड़क पर पलटने से एक सैलानी की मौत हो गई, जबकि घटना में 19 सैलानी घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज मनाली अस्पताल में किया जा रहा है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार लाहौल घाटी में घूमने के बाद पर्यटकों से भरा ट्रैवलर गाड़ी (एचआर-55एपी-6911) मनाली की ओर लौट रही थी। देर शाम धुंधी के समीप चालक टेम्पो ट्रैवलर पर नियंत्रण खो बैठा और सड़क पर पलट गया। इस हादसे में मुंबई के 30 वर्षीय अभिजीत पाटिल की मौत हो गई। 19 अन्य पर्यटक हादसे में घायल हो गए है। इनमें से आठ को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।




