मतगणना थोड़ी देर में शुरू हो जाएगी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो जाएगी।
IBEX NEWS,शिमला।
हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा सीटों और छह विधानसभा सीटों के उपचुनाव के मतगणना थोड़ी देर में शुरू हो जाएगी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो जाएगी। यहां हमीरपुर से अनुराग ठाकुर, तो वहीं मंडी सीट से कंगना रनोट और विक्रमादित्य की साख दांव पर है। इन्हीं पर देश की नजर भी है।सुबह 9 बजे पोस्टल बैलेट की गिनती के साथ ही पहला रुझान आ जाएगा। इसके बाद EVM के वोटों की गिनती इन उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेगी।
लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव में किसके सिर जीत का सेहरा सजेगा, इसके लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है। प्रदेश में लोकसभा की चार व विधानसभा की छह सीटों के नतीजे घोषित होंगे।
हिमाचल प्रदेश में लोकसभा और 6 विधानसभा उपचुनावों के लिए 7 मई को अधिसूचना जारी होने के बाद नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी। 14 मई को नामांकन का आखिरी दिन था और 15 मई नाम वापस लेने की अंतिम तारीख तय की गई थी। एक जून को मतदान हुआ था।
बाॅलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा जैसे प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
मंडी संसदीय सीट से अगर अनिभेत्री कंगना रणौत जीतती हैं तो उनकी राजनीतिक पारी की शुरूआत जन्मभूमि मंडी से होगी। वह अभिनय के क्षेत्र में प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। वहीं, विक्रमादित्य सिंह मंडी सीट से चुनाव जीतते हैं तो यह उनकी राजनीतिक परीक्षा में बड़ी जीत होगी। कई चुनौतियों के बीच उनकी जीत होने पर नए सियासी समीकरण बनेंगे।
मंडी सीट पर जीत-हार नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और प्रदेश की कांग्रेस सरकार की भी परीक्षा लेगी। यहां दिग्गजों की प्रतिष्ठा दाव पर लगी हुई है। भाजपा में कंगना तो मात्र चेहरा बनकर चुनावी मैदान में उतरी हैं, लेकिन यहां जयराम ठाकुर की साख दाव पर हैं। इसी तरह कांग्रेस में राज परिवार से जुड़े विक्रमादित्य के साथ प्रदेश सरकार की साख दाव पर है। बता दें कि मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा की तरफ से कंगना रणौत, कांग्रेस से विक्रमादित्य सिंह, बहुजन समाज पार्टी के प्रकाश चंद भारद्वाज, राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी के नरेंद्र कुमार, भारतीय परिवार पार्टी के विनय कुमार, हिमाचल जनता पार्टी के महेश सैणी उम्मीदवार है। जबकि निर्दलीय उम्मीदवार में आशुतोष महंत, दिनेश कुमार भाटी, राखी गुप्ता व सुभाष स्नेही शामिल हैं।
Experienced in media, reporting, and communication. Skilled at creating impactful content and building engagement through authentic storytelling.Media professional with expertise in reporting, content creation. Passionate about delivering accurate news and meaningful stories that connect with people.