हमीरपुर सीट के लिए कांग्रेस ने पुष्पेंद्र वर्मा , नालागढ़ के लिए हरदीप सिंह बावा को कैंडिडेट बनाया।

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला।कांग्रेस हाईकमान ने हिमाचल प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव के लिए सोमवार को दो टिकटों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने हमीरपुर से डा. पुष्पेंद्र वर्मा और नालागढ़ से बावा हरदीप सिंह को प्रत्याशी बनाया है, जबकि देहरा सीट पर टिकट को अभी होल्ड रखा गया है।बता दें कि हरदीप बावा और डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने 2022 में भी विधानसभा चुनाव लड़ा था। दोनों प्रत्याशी दूसरे स्थान पर रहे थे। यहां से निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीते थे। भाजपा प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे थे। डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा हमीरपुर सीट पर हुए चुनाव में करीब 13 हजार मतों से हारे थे। निर्दलीय आशीष शर्मा ने यहां से जीत दर्ज की थी। डॉ. पुष्पेंद्र को कांग्रेस ने चुनाव के दौरान अंतिम क्षणों में प्रत्याशी बनाया था।डॉ. पुष्पेंद्र ने स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं से इस्तीफा देकर चुनाव लड़ा था। हमीरपुर सीट मुख्यमंत्री सुक्खू के गृह क्षेत्र की सीट है। उधर, नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में हरदीप बावा को करीब 13 हजार मतों से निर्दलीय केएल ठाकुर ने हराया था। पूर्व विधायक लखविंद्र राणा के कांग्रेस में रहते हुए हरदीप बावा ने नालागढ़ में संगठन को मजबूत किया है। अब लखविंद्र भाजपा में हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के करीबियों में शामिल हरदीप बावा ने मजदूर संगठन इंटक से कांग्रेस की राजनीति में प्रवेश किया। संभावित है कि 19 जून को हरदीप बावा नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

WhatsApp Group Join Now