
IBEX NEWS,शिमला।
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में देर रात को पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। हालांकि, बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बेटियों ने मां को कमरे में खून से लथपथ देखा तुरंत महिला को अस्पताल ले जाया गया और डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर देर रात पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच के लिए साक्ष्य जुटाए गए।



