अज्ञात व्यक्तियों ने 2 लोगों पर जानलेवा हमला किया। एक युवक की मौत दूसरा PGI चंडीगढ़ रेफर। 

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला।

हिमाचल प्रदेश के कांगडा जिले में बीती रात को अज्ञात व्यक्तियों ने 2 लोगों पर जानलेवा हमला किया।इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल जिसे टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उपचार देने के बाद PGI चंडीगढ़ रेफर किया हैं।पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।सूचना के अनुसार, कांगड़ा के गांव ठंडा पानी जस्साई (रतियाड) में 2 लोग रात में बिट्टू ढाबा के बाहर सो रहे थे। रात 12 बजे के बाद इन पर अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इसमें अभिषेक ठाकुर (24) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विजय (45) गंभीर रूप से घायल हो गया।बताया जा रहा है कि हमले के बाद विजय मौके से भाग गया और इस घटना की जानकारी मृतक अभिषेक के पिता को दी गई। इसके बाद विजय को घायल अवस्था में टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया।

किसने और क्यों जानलेवा हमला किया?इसकी छानबीन की जा रही है। हत्या के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। उन्होंने बताया कि मृतक के गले पर कई बार हथियार से हमला किया गया है।

WhatsApp Group Join Now