जगत सिंह नेगी ने किन्नौर में आयोजित दो दिवसीय रेड क्रॉस मेले का शुभारंभ किया

Listen to this article


उपस्थित लोगों से पीड़ित मानवता की सेवा करने का आह्वाहन किया
IBEX NEWS,शिमला।


राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जिला किन्नौर के रिकांग पियो स्थित   रामलीला मैदान में आयोजित किए जा रहे दो दिवसीय रेड क्रॉस मेले का शुभारंभ किया।


इस अवसर पर राजस्व मंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जिला रेड क्रॉस संस्था जरूरतमंदों एवं उपेक्षित वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने स्थानीय लोगों से आग्रह किया कि इस संस्था के कार्यों को बढ़ावा दें ताकि मानवता की सेवा संभव हो सके और सभी को इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर अंशदान करना चाहिए। 


राजस्व मंत्री ने बताया कि वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत राज्य सरकार द्वारा जनजातीय जिला के लोगों को उनकी अपनी भूमि का मालिकाना हक मिला है और यह अधिनियम तत्कालीन कांग्रेस सरकार में प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की देन है। इसके अलावा सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 भी उस समय केंद्र में रही कांग्रेस सरकार की देन है जिसके माध्यम से आम आदमी को सशक्त बनाया गया है तथा भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया गया है। उन्होंने बताया कि नौ-तोड़ अधिनियम-1968 भी कांग्रेस सरकार में रहे मुख्यमंत्री स्वर्गीय यशवंत सिंह परमार की देन है।


इससे पूर्व बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया तथा लोगों से आग्रह किया कि वे वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं की जानकारी इन प्रदर्शनियों के माध्यम से प्राप्त करें।
इस दौरान स्थानीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगा-रंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई और लोगों का समां बांधा गया।


इस अवसर पर उपयुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के निदेशक विक्रमजीत नेगी, जिला परिषद सदस्य हितेष नेगी, पंचायत समिति कल्पा की अध्यक्षा ललिता पंचारस, जनजातीय सलाहकार समिति के सदस्य डॉ सूर्या बोरिस, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सोनम नेगी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कविराज नेगी, एसडीएम कल्पा डॉ मेजर शशांक गुप्ता,सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारीगण, अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

WhatsApp Group Join Now