
IBEX NEWS, शिमला।
कबाइली ज़िला किन्नौर में सेब सीजन के दौरान निगुलसरी NH05 का ब्लॉक पॉइंट नासूर न बन जायें इसको देखते हुए प्रदेश सरकार ने लगता है सेब बागवानो को राहत प्रदान करने के लिए कमर कस ली है।बागवानों की चिंता को देखते हुए राज्य सरकार ने शनिवार को देर रात तक भी रोड जेसीबी एलएनटी हाईटेक मशीनरियाँ चालू रखी हैं। पहाड़ी से पत्थर भी लगातार गिर रहें है बावजूद इसके रोड को दुरुस्त करने के लिए मशीने काम कर रही है ताकि लोगों को राहत मिल पाए और उनके सेब और अन्य कैश कक्रॉप्स मार्केट तक जा पाएँ।







