
IBEX NEWS,शिमला।
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर में बीती रात एक ऑल्टो कार नदी में गिर गई। इस हादसे में कार सवार 2 अध्यापकों की मौत हो गई। जबकि 2 अन्य टीचर गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।




