राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री किशन कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया।
कपूर 2019 में पूरे देश में सबसे अधिक मतदान प्रतिशत के रिकॉर्ड अंतर से जीते थे।
IBEX NEWS, शिमला ।
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री किशन कपूर का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और गद्दी नेता कपूर 73साल के थे। उन्होंने लंबी बीमारी के बाद PGI चंडीगढ़ में आज अंतिम सास ली ।किशर कपूर धर्मशाला विधानसभा से 5 बार विधायक चुने गए। प्रदेश सरकार ने 3 बार (1998, 2008 और 2017) मंत्री बने। साल 2019 में वह कांगड़ा सीट से सांसद भी चयनित हुए । कपूर 2019 में पूरे देश में सबसे अधिक मतदान प्रतिशत के रिकॉर्ड अंतर से जीते थे।किशन कपूर 1990 में पहली बार विधायक बने। साल 1993 में दूसरी बार, 1998 में तीसरी बार विधानसभा पहुंचे। साल 2003 में कांग्रेस की चंद्रेश कुमारी से वह चुनाव हार गए।वर्ष 2007 में वह दोबारा चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। साल 2012 में वह कांग्रेस के सुधीर शर्मा से चुनाव हार गए। साल 2017 में किशन कपूर कांग्रेस के सुधीर शर्मा को हराकर 5वीं बार विधानसभा पहुंचे।
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पूर्व मंत्री किशन कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उनका निधन आज सुबह पीजीआई चंडीगढ़ में हुआ। वह 73 वर्ष के थे।
राज्यपाल ने कहा कि किशन कपूर जन समर्पित नेता थे और उन्होंने प्रदेश के लोगों के कल्याण और प्रगति में उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास और जन कल्याण के लिए किशन कपूर ने बहुमूल्य योगदान दिया है। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र और कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए किए गए उनके कार्यों को सदैव याद रखा जाएगा।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
जयराम-सुधीर शर्मा ने दुख जताया
धर्मशाला से BJP विधायक सुधीर शर्मा ने किशन कपूर के निधन पर शोक व्यक्ति किया। हिमाचल में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी BJP के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री व सांसद किशन कपूर जी के निधन की खबर अत्यंत दुःखद बताया।भाजपा परिवार ने एक बड़े नेता को खोया है, इस क्षति की भरपाई असंभव है। उन्होंने कहा, किशन कपूर ने बतौर मंत्री प्रदेश के विकास एवं जनता के कल्याण के लिए अहम भूमिका निभाई है, उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।
नड्डा समेत इन नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, प्रदेश BJP अध्यक्ष राजीव बिन्दल, प्रदेश सह-प्रभारी संजय टंडन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महेश्वर सिंह, सुरेश चंदेल, सुरेश भारद्वाज, सतपाल सिंह सत्ती, सुरेश कश्यप, राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी, डॉ. सिकंदर कुमार, हर्ष महाजन, लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर, राजीव भारद्वाज, कंगना रणौत, कांगड़ा संसदीय क्षेत्र प्रभारी एवं विधायक विपिन परमार, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र प्रभारी एवं विधायक विक्रम ठाकुर, मंडी संसदीय क्षेत्र प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष गोविन्द ठाकुर, शिमला संसदीय क्षेत्र प्रभारी एवं विधायक सुखराम चौधरी ने शोक जताया है ।
.