
- प्रदेश में कांग्रेस संगठन को और मजबूत करने को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की।
IBEX NEWS,शिमला ।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं AICC प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने रविवार को राज्यसभा सांसद एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल से भेंट की ।उन्होंने कहा है कि उन्हें अपने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया ताकि कांग्रेस पार्टी हिमाचल की देवतुल्य जनता की सेवा निरंतर करते रहे।कांग्रेस संगठित है, मज़बूत है, और जनता के विश्वास से निरंतर आगे बढ़ रही है।





