
IBEX NEWS,शिमला ।
पुलिस थाना कोट कहलूर के तहत श्री नयना देवी क्षेत्र के एक निजी गेस्ट हाउस में पंजाब के व्यक्ति का शव मिला है।बताया जा रहा गई कि चिट्टे की ओवरडोज से व्यक्ति की मौत हुई है ,मृतक की जेब से सिरिंज और सूई बरामद हुई है। एक निजी गेस्ट हाउस में दो व्यक्ति रुके हुए थे। वहां से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि गेस्ट हाउस में एक व्यक्ति मृत पड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
शव पर कोई स्पष्ट चोट के निशान नहीं पाए गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर भेज दिया। वहीं दूसरे व्यक्ति की तलाश की जा रही है। मृतक की पहचान सोमनाथ (50) निवास क्वालिटी चौक प्रीत नगर डाकघर शिमलापुरी जिला लुधियाना पंजाब के रूप में हुई है।




