
IBEX NEWS,शिमला ।प्रदेश के शिमला में गैस सिलेंडर फटने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रामपुर की काशापाट पंचायत के कंडी में बुधवार को साढ़े चार बजे हुआ। घटना में 35 वर्षीय दीवान और 23 वर्षीय रवि घायल हुए। दीवान लाइट ऑन कर रहा था, तभी जोरदार धमाका हुआ।मकान मालिक टिकम दास को तत्काल राहत राशि दी की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




