

IBEX NEWS, शिमला ।
हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के लापता चीफ इंजीनियर विमल नेगी का शव मंगलवार को भाखड़ा बांध में गाह घोड़ी के पास बरामद हुआ। वह 10 मार्च से लापता थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। टीम मामले से जुड़े हर पहलू की जांच करेगी। मौत कैसे हुई है यह भी पूरी जांच के बाद ही पता चल पाएगा ।विमल नेगी का शव बांध स्थल से क्षत-विक्षत अवस्था में बरामद किया गया। उनके परिजनों को शिनाख्त के लिए बुलाया है।
सूचना के मुताबिक आज सुबह के वक्त मछवारों ने पुलिस को सूचना दी कि बांध में डेडबॉडी जैसी चीज नजर आ रही है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बांध से बाहर निकाला गया। इसके बाद शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा और फिर परिजनों को सौंपा जाएगा।विमल नेगी बीते 10 मार्च से लापता हैं और हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPPCL) के चीफ इंजीनियर है। वह बीते 10 मार्च को शिमला से टैक्सी लेकर बिलासपुर गए थे। यहां से प्राइवेट टैक्सी को वापस भेज दिया गया था।।इस सूचना के साथ ट्राइबल जिला किन्नौर में शोक की लहर दौड़ गई है ।प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष विमल नेगी, जो अपनी ईमानदारी और कौशल के लिए जाने जाते हैं।शोकाकुल परिवार अब इसे आत्महत्या के लिए उकसाने और हत्या का स्पष्ट मामला बताते हुए शिमला में प्राथमिकी दर्ज करा रहा है। नेगी की पत्नी किरण नेगी ने शीर्ष एचपीपीसीएल अधिकारियों/निदेशक की विषाक्त कार्य संस्कृति और मानसिक उत्पीड़न को जिम्मेदार ठहराया है।

विमल नेगी के रहस्यमय ढंग से लापता होने के बारे में किन्नौर के लोग विभिन्न माध्यम से सरकार से गुहार लगा रहे थे कि उन्हें ढूंढे । गठित SIT से लोग और kWS खुश नहीं थे । और सोमवार को kWS रेवन्यू मंत्री से मिले थे कि वर्तमान में हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड, शिमला में महाप्रबंधक (मुख्य अभियंता) के रूप में 10 मार्च 2025 (दोपहर 01:30 बजे) के लिए तैनात हैं। इंजीनियर विमल नेगी, जो अपनी बेदाग ईमानदारी और काम के प्रति अनन्य समर्पण के लिए जाने जाते रहे हैं, उनका रहस्यमय ढंग से लापता होना कई सवाल खड़े कर रहा है। अनुरोध किया था कि इंजीनियर विमल नेगी का जल्द से जल्द पता लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की विशेष जांच टीम गठित करके मामले में हस्तक्षेप करें। उनके लापता होने की परिस्थितियों की जांच शुरू करें।




