
IBEX NEWS,शिमला ।
चीफ इंजीनियर विमल नेगी मामले में देश राज, निदेशक (विद्युत), एचपीपीसीएल को निलंबित किया गया है और इस संबंध में आदेश जारी हुए हैं ।
चूंकि देश राज, निदेशक (विद्युत), एचपीपीसीएल के विरुद्ध विभागीय जांच प्रस्तावित है। और चूंकि एचपीपीसीएल आचरण, अनुशासन एवं अपील नियम (एचपीपीसीएल सेवा नियम) के नियम 20 तथा सीसीएस (सीसीए) नियम, 1965 के सुसंगत प्रावधानों के अनुसार उक्त श्री देश राज की सेवाओं को निलंबित करने का निर्णय लिया है। उक्त देश राज का मुख्यालय सचिव (विद्युत), हिमाचल प्रदेश सरकार, शिमला-2 के कार्यालय में निर्धारित किया है।





