
IBEX NEWS,शिमला ।
किन्नौर जिला पुलिस द्वारा सीनियर सेकेंडरी स्कूल पूह और उसके आसपास के 100 मीटर दायरे में स्थित दुकानों की जांच की गई। इस दौरान दुकानदारों को COTPA अधिनियम के तहत स्कूलों के 100 मीटर के दायरे में गुटखा, बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू आदि का विक्रय न करने की हिदायत दी गई और दुकानदारों तथा स्कूल प्रबंधन को COTPA अधिनियम के बारे में जानकारी प्रदान की गई।




