
IBEX NEWS,शिमला ।हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली पहुंच गए हैं। कल वह चुनाव प्रचार के लिए केरला जा सकते हैं। हालांकि पहले उनका बेंगलुरु जाने का भी कार्यक्रम तय था और बाद में रद्द हुआ बताया जा रहा है। सीएम अगले कल चुनाव प्रचार के लिए केरला जा सकते हैं। जाहिर है कि सीएम सुक्खू अगले दो तीन दिन प्रदेश से बाहर रहने वाले हैं और प्रदेश की जनता के लिए यहां उपलब्ध नहीं होंगे।प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल से भी इस दौरान मुलाकात हो सकती है। मुख्यमंत्री कांग्रेस संगठन में संभावित पदाधिकारियों की लिस्ट रजनी पाटिल को सौंपेंगे और कांग्रेस का संगठन तय किया जा सकता है, क्योंकि अभी जिला अध्यक्षों के कारण कांग्रेस संगठन में पेंच फँसा है।




