हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन से हटाए गए एवं IAS अधिकारी हरिकेश मीणा को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है। उन्होंने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी।कोर्ट ने उनकी याचिका को स्वीकार किया है। इससे पहले राज्य सरकार ने कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दी। कोर्ट ने हरिकेश मीणा को पुलिस जांच में सहयोग करने को कहा है। अब यह मामला 9 अप्रैल को दोबारा सुना जाएगा।चीफ इंजीनियर विमल नेगी का बीते 18 मार्च को बिलासपुर में गोविंद सागर झील में शव मिला था। इसके बाद परिजनों ने आरोप लगाए कि एमडी हरिकेश मीणा, डायरेक्टर देसराज और डायरेक्टर शिव प्रताप सिंह उनकी मानसिक प्रताड़ना करते थे। इससे परेशान होकर विमल नेगी ने यह कदम उठाया।
पुलिस और ACS ओंकार की अब तक की जांच में हरिकेश मीणा, शिव प्रताप सिंह और देसराज के खिलाफ काफी सबूत मिले हैं, जो परिजनों के मानसिक प्रताड़ना के आरोपों की पुष्टि कर रहे हैं।न्यू शिमला थाना में पुलिस ने डायरेक्टर देसराज, एमडी और डायरेक्टर (पर्सनल) के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। इस मामले में पुलिस अलग से जांच कर रही है और अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा भी अलग से जांच कर रहे हैं।
Experienced in media, reporting, and communication. Skilled at creating impactful content and building engagement through authentic storytelling.Media professional with expertise in reporting, content creation. Passionate about delivering accurate news and meaningful stories that connect with people.