
IBEX NEWS,शिमला ।
उदयपुर से किलाड़/पांगी मार्ग दिनांक 10-04-2025 को कडू नाला के पास भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गया था। जिला पुलिस द्वारा बीआरओ के साथ लगातार समन्यव किया जा रहा है एवं जिला पुलिस की टीम मौका पर है। BRO द्वारा मार्ग को साफ करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है तथा BRO के अनुसार यातायात शीघ्र खुलने की संभावना है।


पिछले कल जिला पुलिस द्वारा सभी यात्रियों को सुरक्षित ठहराया गया था एवं 130 पुलिस कर्मियों को भी सुरक्षित ठहराया गया था जैसे ही सड़क यातायात के लिए उपयुक्त होगी सभी को उनके गंतव्य की और रवाना किया जाएगा।
जिला लाहौल-स्पीति के उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय राज कुमार ने आम लोगों से अनुरोध किया है कि जिला पुलिस एवं बीआरओ का सहयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन करें।




