हिमाचल प्रदेश में बसों में लोकल किराया 10 रुपये कर दिया है. सरकार ने इसकी नोटिफिकेशन जारी कर दी है. अब चार किलोमीटर तक लोकल किराए के तौर पर 10 रुपये वसूले जाएंगे. पहले दो किलोमीटर के लिए 5 रुपये का टिकट काटा जाता था.
2017 में न्यूनतम बस किराए को बढ़ाकर 5 रुपए किया गया था. अब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में इस महीने के पहले सप्ताह में हुई कैबिनेट बैठक में लोकल बस किराया बढ़ाने का निर्णय लिया गया था. चौतरफा विरोध के बावजूद सरकार सरकार ने मंत्रिमंडल के न्यूनतम किराये को बढ़ाने के फैसले को लागू कर दिया है. शनिवार को इस संबंध में अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन कमलेश कुमार पंत की ओर से अधिसूचना जारी की गई है. नोटिफिकेश जारी होने के बाद यात्रियों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी.
अधिसूचना में कहा गया है कि राज्य परिवहन प्राधिकरण और हिमाचल प्रदेश के सभी क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरणों में हिमाचल प्रदेश में सभी स्टेज कैरिज बस सेवाओं में चार किलोमीटर के लिए 10 रुपये न्यूनतम किराया लिया जाएगा. लोकल किराया बढ़ाने का लोगों समेत बीजेपी ने भी विरोध किया था. बस किराया बढ़ाने पर सीएम जयराम ठाकुर ने भी सुक्खू सरकार पर निशाना साधा था. वहीं, बस किराया बढ़ने पर जयराम ठाकुर ने इसे आमजन विरोधी कदम बताया है. उन्होंने कहा कि ‘मध्यम और गरीब परिवार के यात्रा का एकमात्र साधन ही सरकारी और निजी क्षेत्र की बसें हैं. उनके न्यूनतम किराये में दोगना की वृद्धि करने से हर परिवार पर हर महीने कम से कम हजार रुपये से ज्यादा का बोझ आएगा.
Experienced in media, reporting, and communication. Skilled at creating impactful content and building engagement through authentic storytelling.Media professional with expertise in reporting, content creation. Passionate about delivering accurate news and meaningful stories that connect with people.