
IBEX NEWS,शिमला
एक सडक़ हादसे में हरियाणा के यमुनानगर में हिमाचल के तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवकों के शरीर के कुछ हिस्से भी अलग हो गए।मृतकों की पहचान के चंबा जिला के भरमपुर निवासी अतुल, विशाल और शिलाई के जरवा से 19 वर्षीय युवक शामिल है। हादसा उस वक्त हुआ जब एक अनियंत्रित डंपर ने कार को टक्कर मारी ।।घटना के बाद डंपर चालक गाड़ी सहित फरार है । पुलिस ने तीनों शवों और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार यमुनानगर के सढौरा-काला मार्ग पर गांव असगरपुर के पास यह हादसा हुआ। मंगलवार देर रात को शिलाई नंबर की ऑल्टो कार को डंपर ने टक्कर मारी जिसमें हिमाचल के युवक सवार थे।




