
ओंकार शर्मा से सभी विभाग वापस लेकर ACS केके पंत को होम और राजस्व महकमे का जिम्मा सौंपा । जल शक्ति विभाग संदीप कदम और ट्राइबल डेवलपमेंट राखिल काहलों को दिया ।
IBEX NEWS,शिमला
हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी मौत मामले में सुक्खू सरकार नेACS ओंकार शर्मा,DGP अतुल वर्मा ,SP शिमला संजीव गांधी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीनो अधिकारियों को लंबी छुट्टी पर भेज दिया है।
विमल नेगी की मौत की जांच को लेकर हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अतुल वर्मा और एसपी शिमला संजीव गांधी के बीच चल रही तनातनी के बीच सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया।राज्य सरकार ने अशोक तिवारी (IPS : 1993) को हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। वो वर्तमान में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो में डीजी के पद पर कार्यरत हैं। यह जिम्मेदारी उन्हें अतुल वर्मा (IPS : 1991) के अर्जित अवकाश की अवधि में दी है।


ओंकार शर्मा से सभी विभाग वापस लेकर ACS केके पंत को होम और राजस्व महकमे का जिम्मा दिया गया है। जल शक्ति विभाग संदीप कदम और ट्राइबल डेवलपमेंट राखिल काहलों को दिया गया

2013 बैच के आईपीएस अधिकारी गौरव सिंह को जिला शिमला के पुलिस अधीक्षक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। वर्तमान में जिला सोलन के पुलिस अधीक्षक के पद पर सेवारत हैं।


विमल नेगी मौत मामले से हिमाचल सरकार की किरकिरी हुई है। इस मामले में ACS, DGP और SP ने हाईकोर्ट में स्टेट्स रिपोर्ट दायर की थी। तीनों की रिपोर्ट अलग-अलग थी। इस पर हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया और शिमला पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए केस की जांच CBI को सौंपी।मंगलवार शाम को सचिवालय में सीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया है। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, सीएम के सचिव राकेश कंवर, एडवोकेट जनरल अनूप रत्न और लॉ सेक्रेटरी मौजूद रहे।




