
IBEX NEWS,शिमला ।
हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 4 जिलों में ऑरेंज और बाकी 8 जिला में यलो अलर्ट जारी किया है। जिससे कई जगह भारी बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं शुक्रवार से ही कई स्थानों पर बारिश हो रही है। मंडी में तूफानी हवाओं के साथ बारिश जारी है।मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य में आज 31 मई और 1 जून को भी कई जिलों में मौसम खराब बना रहेगा। हिमाचल प्रदेश के शिमला , कुल्लु , मंडी , किन्नौर और कांगड़ा ,लाहुल स्पीति , सिरमौर जिले के कई इलाकों में मेघगर्जन ,आंधी तूफान और वर्षा होने की संभावना है।बाकी शेष जिलों में भी कही कहीं हल्की बारिश रिकॉर्ड की जाएगी।




