
IBEX NEWS,शिमला
जिला पुलिस किन्नौर द्वारा आज, दिनांक 30.05.2025 को पुलिस लाईन रिकांगपिओ में ND&PS Act के तहत दर्ज किए गए 07 अभियोगों में पुलिस के कब्जे में ली गई कुल 149 ग्राम चरस (भांग) और 686 ग्राम चूरा-पोस्त का निष्पादन किया गया। इस अवसर पर जिला पुलिस किन्नौर “Drug Disposal Committee” के अध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक अभिषेक एस. IPS तथा अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।




