
IBEX NEWS,शिमला ।अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला 2025 का शुभारम्भ आज राज्यपाल हिमाचल प्रदेश शिव प्रताप शुक्ल द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस दौरान लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला, राज्यपाल सचिव सीपी वर्मा, पार्षदगण, अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।


उपायुक्त एवं अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला आयोजन समिति अनुपम कश्यप ने मुख्यतिथि तथा अन्य अतिथिगणों को सम्मानित किया।




