IBEX NEWS,शिमला
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने रविवार शाम इवनिंग वॉक की ।ओक ओवर से रामचंद्रा चौक, मच्छीवाली कोठी होते हुए जाखू मंदिर को जाने वाले रोप वे तक चहलकदमी की। उनके साथ पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह , डिप्टी स्पीकर विनय कुमार व प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान भी रहे। मुख्यमंत्री ने इस दौरान आम जनता से वार्तालाप भी किया।




