
पर्यटन गतिविधियों से उपलब्ध होंगे रोजगार व स्वरोजगार के अवसर
IBEX NEWS,शिमला ।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के देहरा विधानसभा क्षेत्र में 100 करोड़ रुपये लागत की छह विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए।
मुख्यमंत्री ने हरिपुर तहसील के बनखंडी में दुर्गेश अरण्य वन्य प्राणी उद्यान में 47.62 करोड़ रुपये की लागत से अस्पताल प्रशासन व डायगनोस्टिक ब्लॉक, केन्द्रीकृत रसोईघर व क्वारंटीन केंद्र और 16.25 करोड़ रुपये की लागत से उठाऊ पेयजल योजना की आधारशिला रखी। उन्होंने 12.87 करोड़ रुपये की लागत से हरिपुर से सक्री गैहरा सड़क के स्तरोन्नयन कार्य, 6.64 करोड़ रुपये की लागत से थाथर त्रिपाल से मेहवा पंचायत सड़क और 10.29 करोड़ रुपये की लागत से गुलेर से नंदपुर बरियाल लदरेट सड़क की आधारशिला भी रखीं।
उन्होंने देहरा तहसील में 4.96 करोड़ रुपये की लागत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बनखंडी में 619 करोड़ रुपये की लागत से अन्तरराष्ट्रीय स्तर का दुर्गेश अरण्य वन्य प्राणी उद्यान निर्मित किया जा रहा है। प्रथम चरण में 150 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं और 43 बाड़ों का निर्माण किया जा रहा है। इस पार्क की चार दीवारी का कार्य 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है तथा आठ चेकडैम बनाए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्षा जल के संग्रहण के लिए और चेकडैम का निर्माण किया जाए। उन्होंने कहा कि सतत अधोसंरचना और पर्यावरण साझेदारी की नवीन पहल के साथ-साथ यह पर्यटकों के लिए आकर्षण का मुख्य कंेद्र बनकर उभरेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अस पार्क में एशियाई शेर, हॉग डियर, मॉनिटर लिजर्ड, मगरमच्छ, घड़ियाल और विभिन्न पक्षियों के प्रजातियों के साथ 78 प्रजातियों के जानवर रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस चिड़िया घर में एक वेटलैंड एवियरी भी होगी। इसमें देशी प्रजाति के पक्षी रखे जाएंगे।
हो।




