
IBEX NEWS,शिमला ।
हिमाचल प्रदेश के सभी अस्पतालों में अब मरीजों के लिए 10 रुपए की पर्ची जरूरी कर दी गई है। सरकार ने रोगी कल्याण समिति RKS की ओर से दी जाने वाली सेवाओं स्वच्छता, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और उपकरणों के रखरखाव को सुदृढ़ करने के लिए यह फैसला लिया है। स्वास्थ्य सचिव ने इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दी है।अस्पतालों में यह शुल्क RKS द्वारा वसूला जाएगा। आदेशों में कहा गया कि कैबिनेट सब कमेटी की सिफारिश पर यह निर्णय लिया गया है। अब तक सभी सरकारी अस्पतालों में पर्ची मुफ्त में बनाई जाती थी। वर्तमान सरकार ने सालों पुरानी इस व्यवस्था को बदल दिया है।
इसी तरह जिन 14 कैटेगिरी के मरीजों के मुफ्त में एक्स-रे और टेस्ट हो रहे थे, उन्हें भी अब शुक्ल चुकाना होगा।





