
IBEX NEWS,शिमला ।
शिमला जिला के स्कूली बच्चों 6 विभिन्न प्रतियोगिताओं में 4 पुरूस्कार अपनी झोली में बटोरते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है | state level Children Science Congress में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कुल छह प्रतियोगिताओं में से तीन में प्रथम एवं एक में तृतीय पुरस्कार जीता है ।
इनमे 3 प्रथम और 1 तृतीय है ।
धलियारा, जिला कांगड़ा:
Govt. Degree College Dhalliara में आयोजित राज्य स्तरीय Children Science Congress (CSC) में जिला शिमला ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से पूरे हिमाचल प्रदेश का ध्यान आकर्षित किया। वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और टीमवर्क का अद्भुत संगम प्रस्तुत करते हुए ज़िला शिमला के विद्यार्थियों ने चार प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतकर यह साबित कर दिया कि लगातार कड़ी मेहनत और कुशल प्रशासनिक नेतृत्व ज़िला के इस अभूतपूर्व सफलता के परिचायक हैं।
🏆 विजेताओं की सूची –
🔹 जूनियर इनोवेटिव साइंस मॉडल – प्रथम स्थान
मन्नत _ राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर
👉
🔹 मैथेमेटिक्स ओलंपियाड ( सीनियर सेकेंडरी सेक्शन) –
प्रथम स्थान
👉 करुणेश St. एडवर्ड स्कूल शिमला
🔹 निबन्ध लेखन –
प्रथम स्थान
👉 स्वास्ति शर्मा DAV SJVN Duttnagar रामपुर शिमला
🔹 साइंस क्विज– सीनियर सेक्शन
तृतीय स्थान
👉 आलिया एवं आर्ची आराधना पब्लिक स्कूल रोहड़ू शिमला ।
जिला शिमला उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ने प्रतिभागियों की प्रशंसा करते हुए कहा:
“यह उपलब्धि शिमला जिला की वैज्ञानिक जागरूकता और विद्यार्थियों की मेहनत का प्रत्यक्ष प्रमाण है। विज्ञान के इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सफलता का श्रेय जिला के जागरूक विज्ञान अध्यापको की कड़ी मेहनत और समस्त प्रधानाचार्यों के संयुक्त प्रयासों को दिया है”
- डिप्टी डायरेक्टर निशा भालूनी ने सभी प्रतिभागियों, मार्गदर्शक शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी तथा कहा कि जिला विज्ञान पर्यवेक्षक श्री पंकज शर्मा के मार्गदर्शन में जिला के विद्यार्थी उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं l उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की l





