
IBEX NEWS,शिमला ।
राष्ट्रीय कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की अचानक तबियत बिगड़ गई उनका शनिवार को ब्लड प्रेशर बढ़ गया। इलाज के लिए उन्हें शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) अस्पताल में लाया गया। यहां डॉक्टरों की टीम ने उनकी जांच की।
इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान शिमला के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आईजीएमसी में नियमित स्वास्थ्य जांच करवाई। चिकित्सकों की निगरानी में उनके आवश्यक नैदानिक परीक्षण किए गए। उन्होंने बताया कि उनके सभी परीक्षण सही पाए गए।
सोनिया गांधी 2 जून को ही शिमला आई थीं। वह यहां छराबड़ा में फार्म हाउस पर ठहरी हुई हैं। जबकि, उनकी बेटी प्रियंका गांधी उनसे 2 हफ्ते पहले ही यहां आ गई थीं।

प्रियंका गांधी का शिमला से 13 किलोमीटर दूर छराबड़ा में एक फार्महाउस है। यह घर पहाड़ी शैली में निर्मित है। इंटीरियर में देवदार की लकड़ी से सजावट की गई है।
सामने हिमालय के बर्फ से ढके पहाड़ नजर आते हैं। सोनिया, प्रियंका और राहुल गांधी अक्सर गर्मियों में छुट्टियां मनाने के लिए यहां आते हैं।




