
IBEX NEWS,शिमला ।
सोलन के कुंजाहल क्षेत्र से सामने आया है, जहां 21 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुरुआती जांच में यह मामला नशे की ओवरडोज से मौत का प्रतीत हो रहा है।
निजी कंपनी में करता था काम
मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले का रहने वाला अफजल खान अपने माता.पिता के साथ कुंजाहल में किराए के मकान में रहता था। तीनों ही एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। मृतक अफजल खान के पिता नूरद्दीन अंसारी ने बताया कि उनका बेटे को नशे की लत लग गई थी। जिसके चलते वह उसे बाहर कम ही जाने देते थे। लेकिन शनिवार को ईद की छुट्टी होने के चलते अफजल सुबह नमाज अता करने गया और घर लौट आया। परिजनों को यह अंदेशा भी नहीं था कि यह उनका बेटा उनके साथ बिताया आखिरी दिन होगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के स्कूलों में मौखिक शिक्षा बंद, छात्रों को ब्लैकबोर्ड पर लिख कर पढ़ाएंगे शिक्षक
सड़क किनारे बेसुध मिला
शाम करीब पांच बजे अफजल अपनी मां का मोबाइल लेकर घर से बाहर गया। कुछ ही समय बाद उन्हें बलियाना क्षेत्र से फोन पर सूचना मिली कि अफजल सड़क किनारे बेसुध हालत में पड़ा है। परिजन उसे तुरंत घर लेकर आए। उस समय वह होश में था और सामान्य ढंग से बातचीत भी कर रहा था। लेकिन रात 9 बजे के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। रात 11 बजे सांसें धीमी पड़ने लगीं तो उसे तुरंत बद्दी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।




