
IBEX NEWS,शिमला ।
दुल्हन बनकर आई महिला ने विवाह करने के चंद महीने बाद पति की जमीन बिकवाकर सारे पैसे हड़प लिए। महिला तीन शादियां कर चुकी है, लेकिन अब आरोपी महिला को पुलिस ने पकड़ लिया है। महिला 20 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के गहने लेकर भाग गई। हिमाचल प्रदेश के पतलीकूहल पुलिस ने आरोपी दुल्हन को पकड़ लिया है। उसे थाने में लाया गया है।
हिमाचल प्रदेश पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बंजार क्षेत्र के बलौन गांव निवासी ज्ञान चंद ने बताया कि 2024 में बालीचौकी क्षेत्र की एक महिला से शादी कर ली। शादी महिला के भाई की सिफारिश पर हुई थी। कुछ समय बाद पत्नी ने 18 बिस्वा जमीन बिकवाने के लिए उकसाया। जमीन बिक गई तो 2.50 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए।पंचायत में नाम दर्ज करवाने की बात पर वह हर बार टालमटोल करती रही। ज्ञान चंद ने आरोप लगाया कि अप्रैल 2025 में वह अचानक घर से 20 हजार रुपये नकद और कीमती आभूषण लेकर गायब हो गई। बाद में पता चला कि उससे पहले भी महिला की तीन शादियां हो चुकी हैं। अब यह उसकी चौथी शादी थी। ज्ञान चंद ने आरोप लगाया कि इस पूरी साजिश में महिला का भाई, माता और पिता भी शामिल हैं। डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि पतलीकूहल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भागी दुल्हन को पकड़ लिया है।




